-->

Translate

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

 

                           रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

                                      

डेस्क रिपोर्ट। आलोट में पदस्थ एक महिला पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने एक व्यक्ति से भूमि के नामांतरण के लिए आठ हजार रु. की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आलोट के ग्राम आनन्दगढ निवासी भारत सिंह चौहान को अपनी भूमि का नामांतरण करवाना था। इसके लिए उनसे तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। आलोट के पटवारी हल्का .27 में पदस्थ महिला पटवारी प्रियंका सोनी ने नामांतरण के लिए भारत सिंह से आठ हजार रु. रिश्वत देने की मांग की। आवेदक ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को की थी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना बनाई और भारत सिंह को विशेष रसायन लगे रिश्वत के नोट लेकर प्रियंका सोनी को देने भेजा।

प्रियंका सोनी ने आवेदक भारत सिंह को आलोट के कारगिल चौराहे पर बुलाया था। लोकायुक्त पुलिस के ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक डा. बसन्त श्रीवास्तव ने पूर्व योजनानुसार भारत सिंह को रिश्वत की रकम लेकर कारगिल चौराहे पर भेजा।  भारत सिंह ने जैसे ही भ्रष्ट महिला पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी,लोकायुक्त पुलिस दल ने भ्रष्ट पटवारी को पकड लिया। महिला पटवारी के हाथ विशेष रसायन से धुलवाए जाने पर उसके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी प्रियंका सोनी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article