-->

Translate

सोमवार, 9 अक्टूबर 2023

मध्य प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल,आचार संहिता लागू

                                            मध्य प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल,आचार संहिता लागू

                                       

डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों की घोषण की है। एमपी में एक चरण में चुनाव होंगे। चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी। 30 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को वोटिंग होगी। तीन दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि पांच दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।आयोग की तरफ से चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। पूरे एमपी में पांच करोड़ 61 लाख 36, 239 वोटर हैं। वोट ईवीएम से डाले जाएंगे। इसके साथ ही संवेदनशीलों जगहों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। एमपी में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा की सीटें हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि एक चरण में चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि एमपी में 148 सामान्य, 35 एससी और 47 सीटें एसटी के लिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 5.6 करोड़ वोटर्स हैं। वहीं, एमपी में आदिवासी समुदाय के सहरिया, बैगा जनजाति के वोटर्स बढ़े हैं। साथ ही प्रदेश में 60 लाख नए वोटर्स इस बार शामिल हो रहे हैं। ये सभी 18 प्लस के हैं। पांचों राज्यों में 2900 यंग कर्मचारी चुनाव को मैनेज करेंगे। एमपी में जेंडर रेसियो बढ़ा है। हम नए वोटर्स को पोलिंग स्टेशन तक लाने के सारे प्रयास कर रहे हैं।

 

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article