-->

Translate

शनिवार, 16 सितंबर 2023

रतलाम के पास फिर रेल हादसे की खबर

       रतलाम के पास फिर रेल हादसे की खबर
डेस्क रिपोर्ट। रतलाम के पास फिर रेल हादसे की खबर आ रही  है। यहां दुरंतो एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि रतलाम और गोधरा के बीच यह हादसा हुआ है। हादसे के सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दुरंतो एक्सप्रेस यहां पटरी से उतर गई है लेकिन अभी तक जनहानि का कोई समाचार नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रतलाम रेल मंडल में लगातार दूसरे दिन रेल दुर्घटना हुई है। 

जानकारी के अनुसार रतलाम रेल मंडल में दिल्ली मुंबई रेल सेक्शन के रतलाम बड़ोदरा के बीच दुरंतो ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया है। यात्री ट्रेन नंबर 12494 हजरत निजामुद्दीन मिराज दर्शन यात्री ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया है। शुरुआती सूचना के अनुसार रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के बीच में यह रेल हादसा होने की खबर है।

Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article