-->
r

Terhubung

Translate

 पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति  गिरफ्तार

पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

 

                                पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति आलोट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

                                       

 

रतलाम पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति युवक को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को एनआईए को सुपुर्द कर दिया है। उसके कब्जे से देशद्रोही वस्तुएं बरामद की गई है। उक्त संदिग्ध व्यक्ति रांची में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के संपर्क में था। पुलिस द्वारा पूछताछ में और जानकारी मिलने की सम्भावना है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए रांची द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त फहजान अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ करने पर रतलाम जिले के व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्शन मिलने पर एनआईए रांची द्वारा रतलाम पुलिस से संपर्क किया गया। रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में एनआईए, एटीएस और थाना आलोट की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा गुरुवार सुबह आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी देवड़ा में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति राहुल पिता बाबूलाल सैन उम्र 23 साल निवासी खजुरी देवड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध व्यक्ति के पास से कुछ सीम कार्ड्स, एक काला कपड़ा (आईएसआईएस का झंडा), एक चाकू, एक नंबर लिखा हुआ कागज मिला है। रतलाम पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। रतलाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की ट्रांसिट रिमांड लेने में मदद कर विधिवत एनआईए की टीम के सुपुर्द किया गया।

                          

0 Response to " पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article