-->

Translate

शनिवार, 22 जुलाई 2023

पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

                                         महिला की मुंह बोली बहन और उसके पति ने की हत्या 

                                   

रतलाम।अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए महिला की मुंह बोली बहन और उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और नगदी जब्त किए हैं। पिछले सप्ताह पालसोड़ी क्षेत्र के जंगलों से महिला का शव मिला था। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी

दीनदयाल नगर थाना प्रभारी ने बताया कि 14 जुलाई को पलसोड़ी क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। मर्ग क्रमांक 54/23 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। अज्ञात हत्यारों की खोजबीन शुरू की थी। अज्ञात मृतिका के हाथ पर लिखे हुए नाम एवं उसके कपड़ों के फोटो देखकर शंभु मसीह निवासी मिशन कम्पाउंड रतलाम ने अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी पार्वतीबाई पति स्व.दुलेसिंह मईड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी राजपुरा हाल मुकाम मिशन कम्पाउंड रतलाम के रूप में की गई। पति की मृत्यु के बाद पार्वतीबाई शंभु मसीह के साथ करीब तीन वर्ष से राजी मर्जी से पत्नी की तरह रहने लगी थी।

12 जुलाई को सुबह शंभु मसीह मछली पकड़ने चला गया था, तब पार्वतीबाई घर पर ही थी। पार्वतीबाई की मुँह बोली बहन दल्लुबाई उसका पति जगदीश उसे घुमाने पलसोड़ी जंगल तरफ गए थे। पार्वतीबाई उसकी मुँह बोली बहन दल्लुबाई को अक्सर बोलती थी कि जगदीश को छोड़ दे। जगदीश लालची शराबी है। वह अच्छा आदमी नहीं है, लेकिन दल्लुबाई जगदीश को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर दल्लुबाई जगदीश पार्वती से मन ही मन मे नाराजगी रखते थे।

पार्वतीबाई पति स्व.दुलेसिंह की हत्या उसके मुँह बोली बहन दल्लुबाई पति जगदीश डामर हाल मुकाम परनाला तथा जगदीश पिता भेरु डामर निवासी सनावदा के द्वारा द्वेष रुपयो के लालच में आकर हत्या की। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 454 धारा 302 34 में प्रकरण पंजीबद्ध किया। दोनों आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने स्वीकार किया कि पार्वती की हत्या उन्होंने गमछे से गला घोटकर की और रुपए छीन लिए।

 

 

Featured post

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया                                                             रतलाम । लोकायुक्त पुलिस उज्ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article