-->

Translate

सोमवार, 24 जुलाई 2023

चोरो ने लाखो के मालपर किया हाथ साफ

                                       दो दिनों के भीतर ही चोरी की दूसरी घटना आई सामने 

                                     

जावरा। नगर के पहाड़िया रोड स्थित अरिहंत कालोनी स्थित एक घर में लाखों की चोरी हो गई। परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर पूरे घर में हाथ साफ किया।  दो दिनों के भीतर ही ये दूसरी घटना सामने आई हे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नकदी आभूषण सहित 10 लाख की चोरी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना अरिहंत कालोनी निवासी पूर्व पशु चिकित्सक डॉ राजेंद्र शर्मा के घर पर हुई। वे और पत्नी धार्मिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। बेटा हिमांशु भी खाटू श्यामजी दर्शन को गया था। 21 जुलाई से घर पर ताला लगा था। बेटे हिमांशु ने वापस आकर जब ताला खोलने लगा तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वह घर के अंदर रखी सभी अलमारियां भी खुली है। सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने पर आसपास वाले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र में दो दिन में ये दूसरी घटना सामने आई है।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article