-->

Translate

रविवार, 23 जुलाई 2023

पेट्रोल पंप संचालक से दो लाख की लूट

 

                            रोजाना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट 

                                     

जावरा रोजाना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना हुई है। पेट्रोल पंप संचालक कलेक्शन लेकर पंप से जावरा की ओर रहा था, और इसी दौरान बदमाशों ने उससे रुपए लूट लिए। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी हैं।

पुलिस के अनुसार हुसैन टेकरी रोड पर शनिवार की रात करीब 8.30 बजे पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल पंप से दो लाख रुपए लेकर जावरा की ओर रहा था। इसी दौरान हुसैन टेकरी के पास ही हुसैनी गेट के यहां पर यह घटना हुई है।

पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को बताया कि हल्की बारिश हो रही थी और अंधेरा भी था इसी दौरान बदमाशों ने रुपए लूट लिए और भाग गए। पंप संचालक के अनुसार करीब 2 लाख बदमाश लेकर भागे हैं और पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी साइबर टीम के माध्यम से बदमाशों की खोजबीन में जुट गई हैं।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article