-->

Translate

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में गर्ज़ी प्रियंका गांधी

                                               भाजपा जाएबे वाली हैकांग्रेस आएबे वाली है

                                   

डेस्क रिपोर्ट। प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में हुंकार भरी और मुख्यमंत्री शिवराज और सिंधिया को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आपके लिए कुछ वादे और कुछ गारंटी लाई है। हमारी जहां सरकार है, वहां हमने जो गारंटी दी वो निभाई जा रही है। हमारी सरकार बनी तो पुरानी पेंशन यहां भी लागू होगी। मेरी बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपये डाले जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगा। 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगा। किसानों के कर्ज माफी का काम सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

भाजपा जाएबे वाली हैकांग्रेस आएबे वाली है

इस दौरान प्रियंका गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड भाषा में संबोधित किया और जनता को राम-राम किया। प्रियंका गांधी ने कहा- भैया और बहनन को राम-राम। प्रियंका गांधी देसी अंदाज में बोलीं- भाजपा जाएबे वाली है, कांग्रेस आएबे वाली है। प्रियंका ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी ने रानी लक्ष्मीबाई और महिलाओं की बहादुरी की कहानियां सुनाती थीं। क्या हमारी राजनीति आज केवल आरोप-प्रत्यारोप में फंस गई थी। प्रचंड मतों से आप कांग्रेस की सरकार बनाइए, जो ना खरीदी जा सके ना गिराई जा सके। जो पूरे पांच साल आपकी सेवा कर सके।

प्रियंका गांधी ने पीएम को भी घेरा 

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में  कहा, दो दिन पहले एक बैठक हुई, इसी दौरान पीएम का बयान आया कि जितनी भी विपक्ष की पार्टियां हैं, सभी को चोर बोल डाला। बड़ी-बड़ी पार्टियों के नेता, जिन्होंने देश सेवा की। उनका अपमान प्रधानमंत्री ने खुद इस तरह किया। मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो मजबूरी में बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी और उन राज्यों का नाम ले लिया, जिनमें विपक्ष की सरकार है। मैं भी 10 मिनट पीएम की आलोचना कर सकती हूं, 10 मिनट सिंधिया जी के बारे में बोल सकती हूं कि कैसे उनकी विचारधारा पलट गई।

 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article