-->

Translate

बुधवार, 19 जुलाई 2023

"स्कूल चले हम अभियान"गौरव पूर्ण तरीके से मनाया

"स्कूल चले हम अभियान"शासकीय आज़ाद स्कूल में गौरव पूर्ण तरीके से मनाया गया
रतलाम। मध्य प्रदेश शासन के कार्यक्रम "स्कूल चले हम" अभियान के अंतर्गत प्रथम गत 17 जुलाई को शासकीय आजाद विद्यालय ,  में वार्ड क्रमांक 27 शैरानी पूरा की वार्ड पार्षद मुख्य अतिथि श्रीमती यास्मिन शैरानी , अतिथि , मंडल उपाध्यक्ष  मुबारिक शैरानी एवं वालेंटियर रुबीना अंसारी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्रीमती यास्मीन शैरानी ने विद्यार्थियों के अनुशासन , प्रवेश और पढ़ाई की तारीफ़ करते हुए कहा की कक्षा 5 के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होना , समुदाय और विद्यालय के लिए  गौरव की बात है । श्रीमती शैरानी ने  शासकीय आज़ाद  विद्यालय,को आज गोद लिया । उन्होंने कहा कि इस विद्यालय  एवं विद्यार्थियों के  विकास के लिए मैं हर संभव कार्य करूंगी । अतिथि मुबारिक शैरानी ने अपने उद्बोधन में बच्चों की सराहना की एवं कहा कि शासकीय स्कूल में पढ़कर भी बच्चा देश का एक आदर्श नागरिक ,कलेक्टर ,डॉक्टर या शिक्षक बन सकता है ।कार्यक्रम के पश्चात स्कूल में पौधारोपण किया गया । वॉलिंटियर श्रीमती रुबीना खान ने कक्षा में बच्चों को पाठ पढ़ाया श्रीमती सीमा त्रिवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया प्रधानाध्यापक  शहाबउद्दीन अंसारी एवं राज सोलंकी ने स्वागत किया एवं आभार तुलसीराम वर्मा ने माना।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article