-->
r

Terhubung

Translate

मीडिया सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

मीडिया सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

                                                    मीडिया सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

                                             

डेस्क रिपोर्ट। शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने दुष्कर्म मामले पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी साजिद खान वर्ष 2020 से लगातार दबाव बनाकर जबरन दुराचार कर रहा था। विरोध करने पर मारने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद खान (45 वर्ष) के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को सूचित किया। मामले पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 Response to "मीडिया सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article