-->
r

Terhubung

Translate

महू घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

महू घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

 

                                          कांग्रेस ने कहा मामले की CBI जांच होनी चाहिए

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के महू क्षेत्र के बड़गोदा थाना क्षेत्र के डोंगरगांव पुलिस चौकी पर हुए पुलिस आदिवासियों के बीच हुए संघर्ष को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी घटना क्रम में बीजेपी के नेताओं की मिली भगत है।

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बीजेपी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने घटना में शामिल अपराधी को संरक्षण देने का काम किया है जिसके बाद ही लोगों का आक्रोश बड़ा है। पूरी ही घटना को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए है। वही पूरी घटना की जांच सीबीआई से कराने की बात कही है और पूरे मामले में कांग्रेस आदिवासी समाज के साथ है और पीड़ित पक्ष से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जल्द आने की बात कही है।

पंची लाल मेढ़ा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के इशारों पर पुलिस प्रशासन ने हमारे विधायक झूमा सौलंकी को महू जाने से रोक दिया है। वही बीजेपी द्वारा घटना पर कांग्रेस पर राजनीति लगाने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि हम यहां कोई राजनीति करने नहीं आए है बल्कि पूरी घटना की सच्चाई पता करने के लिए महू जा रहे है जो इस घटना से प्रभावित हुए है। वह हमारे रिश्तेदार है। वही पुलिस पर हमला बोलते हुए विधायक पंची लाल मेढ़ा ने पुलिस से सवाल किए है कि आखिर पुलिस ने किसके आदेश पर गोली चलाई है।

0 Response to "महू घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article