-->
r

Terhubung

Translate

बहू ने पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बहू ने पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

                                         बहू ने पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पति ने अपनी ही पत्नी का गर्भपात करवा दिया। पत्नी को विटामिन की दवा बता कर वह लगातार गोलियां खिलाता रहा पत्नी का जब गर्भपात हो गया तो पत्नी को इस बात का पता चला। जिसके बाद उसने अपने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे गर्भपात कराने के लिए लगातार पति उसे विटामिन की दवाई बता कर गोलियां खिलाते रहा। महिला को इस बात की जानकारी जब लगी जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो इस बात का पता चला। जिसके बाद महिला ने अपने गर्भ से बच्चे के गिर जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जब यह शिकायत मिली तो उसने आरोपी पति के घर दबिश भी दी लेकिन वह घर से फरार हो गया। वहीं पुलिस अब महिला की शिकायत पर सास और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।

0 Response to "बहू ने पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग

         ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग आलोट।  इंदौर से चलकर जोधपुर जाने वाली 12465 इंदौर जोधपुर ट्रेन में सुबह पौने दस बजे लू...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article