-->
r

Terhubung

Translate

 जमीन को लेकर विवाद, एक मरा एक घायल

जमीन को लेकर विवाद, एक मरा एक घायल

       जमीन को लेकर विवाद, एक मरा एक घायल
जावरा । नगर से तीन किलो मीटर दूर गांव लालाखेड़ा में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर घायल है, जिसे रतलाम रेफर किया गया है।

 जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों आपस में भाई है और संपत्ति को लेकर इनका विवाद चल रहा था। पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई और दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई जारी हैं। एसडीओपी रविंद्र बिलवाल ने बताया कि ग्राम लालाखेड़ा में एक ही परिवार के भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद ज्यादा हो गया और खेत पर ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें अंबाराम पिता तुलसीराम चंद्रवंशी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष का लालाराम गंभीर घायल हो गया। जिसे रतलाम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इसमें घायल और मृतक दोनों भाई बताएं जा रहे हैं।

0 Response to " जमीन को लेकर विवाद, एक मरा एक घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग

         ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग आलोट।  इंदौर से चलकर जोधपुर जाने वाली 12465 इंदौर जोधपुर ट्रेन में सुबह पौने दस बजे लू...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article