-->

Translate

सोमवार, 7 नवंबर 2022

नशे में धुत लड़कियों ने मचाया हंगामा, चार ने एक को कूटा

                                    नशे में धुत लड़कियों ने मचाया हंगामा, चार ने एक को कूटा

                              
डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियों में देखा जा रहा है कि किस तरह से चार लड़कियों द्वारा एक लड़की की सड़क पर बेरहमी से मारपीट की जा रहा है। बता दें ये वायरल वीडियो इंदौर का है, जहां पर तीन चार लड़कियों द्वारा एक लड़की की सड़क पर बेरहमी से पीटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होने के बाद तूल पकड़ने लगा तो पुलिस भी सक्रिय हुई। वीडियो में दिखायी दे रहा है कि 3-4 लड़कियां एक लड़की को सड़क पर पटक देती हैं और फिर उसके साथ मारपीट करने लगती हैं।

जानकारी के अनुसार लड़की के साथ मारपीट करने वाली ये चारों लड़कियां नशे की हालत में थीं. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया ,नशे में धुत्त लड़कियां इसके बाल खींचकर मार रही हैं. एक लड़की इसे बेल्ट से मार रही है वहीं दूसरी लड़की इसके बाल खींचकर इसके चेहरे पर थप्पड़ बरसा रही है

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है यह मामले एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पिडिता और मारपीट करने वाली लड़कियों के बारे में पता लगाया जा रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है कि लड़कियों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और क्या वे नशे में थीं।

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article