-->

Translate

रविवार, 6 नवंबर 2022

छात्रों से भरी कार और बस में भिड़ंत, दो की मौत

                                           छात्रों से भरी कार और बस में भिड़ंत,  दो की मौत

                                       
डेस्क रिपोर्ट। छात्रों से भरी कार और बस में आमने-सामने टक्कर हुई। दो की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 12 विद्यार्थी घायल हुए हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। कार और बस की टक्कर में आठवीं की छात्रा समेत दो की मौत हो गई। 12 विद्यार्थी घायल हुए हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर होने से उन्हें रैफर किया गया है। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। 

जानकारी के अनुसार हादसा राजगढ़ जिले के बोड़ा-नरसिंहगढ़ रोड पर ग्राम बोड़ा के पास हुआ है। बताया गया कि बोड़ा थाना क्षेत्र के गांव गेहूंखेड़ी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देने मॉडल स्कूल नरसिंहगढ़ गए हुए थे। वहां से लौट रहे थे तभी पचोर तरफ से रही बस से बोड़ा से तीन किमी पहले एक निजी स्कूल कार टकरा गई। हादसे में कार चालक मनीष मनोज वंशकार और कक्षा 8वीं की छात्रा राजनंदनी बद्रीलाल उमठ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को पीएम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया है। 

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article