-->

Translate

शनिवार, 5 नवंबर 2022

तेज रफ़्तार बनी तीन दोस्तों की मोत का कारण

 

                              तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई तीन लोगों की मौके पर ही मौत

                                     
डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में देर रात पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से चिपक गई और बीच से फटती हुई दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गैस कटर की सहायता से कार को काटकर मृतकों को बाहर निकाला। घटना निवाड़ी जिला के पृथ्वीपुर थाना इलाके की है।

जानकारी अनुसार, चार दोस्त विनोद यादव (45), दीपक यादव (30), नरेंद्र यादव (27) और साहब सिंह यादव (35) क्रेटा कार में सवार थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नैगुवा के पास चारों दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद सभी पृथ्वीपुर निवासी दीपक यादव को घर छोड़ने के लिए कार से निकल गए। इसी दौरान रास्ते में कार ओवरस्पीड की वजह से विशनपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ से चिपककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल होकर अंदर ही फंस गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने साहब सिंह को छोड़कर अन्य तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक दीपक यादव की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी।

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article