-->

Translate

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

छात्रा ने विद्यालय के हास्टल में जहर पीया , मौत

                                 छात्रा ने हास्टल में जहर पीया , इलाज के दौरान मौत 

                                                           


  

जावरा। कालूखेड़ा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा ने विद्यालय के हास्टल में जहर पी लिया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके जहर पीने का कारण पता नहीं चला है, पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा रीता पुत्री रणजीतसिंह मईड़ा निवासी ग्राम कलवानी दीपावली का अवकाश होने से अपने घर गई हुई थी। अवकाश खत्म होने पर वह 27 अक्टूबार को घर से वापस विद्यालय लौटी थी। कुछ दिन तक अपनी सहेलियों के साथ आराम से रहने के बाद उसने एक व दो नवंबर की दरमियानी रात हास्टल के अपने कमरे में जहर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई व उसे घबराहट होने लगी तो उसने अपनी सहेलियों को जगाया। सहेलियों ने वार्डन को सूचना दी।

तत्काल विद्यालय प्रबंधन के लोगों द्वारा उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसे रतलाम शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो व तीन नवबंर की दरमियानी रात 12.50 बजे उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। छात्रा के जहर पीने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

 


Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article