-->

Translate

शनिवार, 26 नवंबर 2022

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

                          नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत 

                                 

जावरा। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की पैनल पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार प्रिया पति समीर लांबा निवासी साईं धाम कॉलोनी की फांसी लगाने से मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। रतलाम से एफएसएल अधिकारी भी आए और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका प्रिया का पति समीर लांबा नगर में एक ट्रैक्टर शोरूम पर नौकरी करने गया था।

ससुर रिटायर्ड एसएएफ प्रधान आरक्षक दिलीप लंबा दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सास जब बहू प्रिया को बुलाने उसके कमरे की ओर गई तो पर्दा लगा था।अंदर झांका तो प्रिया पंखे पर बने फंदे से लटकी मिली। प्रिया का विवाह फरवरी 2022 में ही हुआ था। उसका मायका अशोकनगर जिले के चंदेरी ​​​​​​​में है। पैनल पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article