-->

Translate

बुधवार, 23 नवंबर 2022

आरोपी विधायक को न्यायालय से नहीं मिली राहत

                             आरोपी विधायक मनोज चावला को न्यायालय से नहीं मिली राहत

                                 

डेस्क रिपोर्ट। खाद लूट डकैती के मामले में आरोपी आलोट से कांग्रेस के विधायक मनोज चावला को न्यायालय से राहत नहीं मिली। जानकारी के अनुसार उनकी तरफ से प्रस्तुत अग्रिम जमानत की याचिका जनप्रतिनिधि विशेष न्यायालय इंदौर ने खारिज कर दी। उधर, पुलिस चावला को दो सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विधायक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2022 को सर्वर डाउन होने से रतलाम जिले के आलोट नगर स्थित गोदाम पर दोपहर तक कुछ किसानों को ही खाद मिला था। शेष किसान गोदाम पर खाद लेने के लिए लाइन लगाकर इंतजार कर रहे थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता एडवोकेट योगेंद्रसिंह जादौन अन्य ने गोदाम पर पहुंचकर पावती रखकर किसानों को खाद देने की बात कही थी तो विधायक तथा केंद्र प्रभारी कर्मचारियों के बीच बहस हो गई थी। बाद में विधायक ने गोदाम का शटर उठाकर किसानों से खाद लेने के लिए कहा था तो कई किसान गोदाम से खाद की बोरियां ले जाने लगे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी। बाद में स्टाक मिलान करने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। गोदाम संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विधायक चावला, कांग्रेस नेता जादौन अन्य के खिलाफ लूट शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया था। बाद में प्रकरण में डकैती की धारा भी बढ़ाई गई। उसी रात पुलिस ने कांग्रेस नेता जादौन को गिरफ्तार कर दूसरे दिन इंदौर स्थिति जनपप्रतिनिधि विशेष न्यायालय में पेश किया था, जहां से जादौन को जेल भेज दिया गया था।


Featured post

आर्म्स शॉप धमाके में घायल मालिक की मौत

 आर्म्स शॉप धमाका,घायल मालिक की  मौत रतलाम । चांदनी चौक इलाके में स्थित आर्म्स रिपेयरिंग शॉप में हुए भीषण धमाके में गंभीर रूप से...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article