-->

Translate

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

सेल्फी एक बार फिर बनी मौत का कारण

                                                    सेल्फी एक बार फिर बनी  मौत का कारण

                                         
डेस्क रिपोर्ट। सेल्फी लेना एक बार फिर युवक को पड़ा भारी जान देकर चुकाई कीमत,मौत का कार सेल्फी एक बार फिर बन गई जहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, इंदौर जिले के महू से 15 किमी दूर बामनिया कुंड में डूबने से युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महू क्षेत्र में आने वाले बामनिया कुंड में युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मेडिकैप्स कॉलेज का छात्र विनय जैन पिता पारस जैन अपने 7 दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने गया था। बताया जाता है कि पैर फिसलने से विनय जैन पानी में डूब गया। सूचना लगते ही बड़गोदा पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। बता दे ये घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है जिसे बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण रेस्क्यू टीम की मदद से आज 20 घंटे बाद बाहर निकाला गया। मृतक को महू के सिविल अस्पताल पीएम के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article