-->

Translate

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

 

                                    आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

                                   

डेस्क रिपोर्ट। बैतूल के घोड़ाडोंगरी में तीन अलग अलग जगह पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों और एक बैल की मौत हो गई। पहला हादसा बंदीढाना में सोमवार दोपहर 1:30 बजे हुआ जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जगदीश मर्सकोले और राकेश सलाम खेत में मक्का तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से जगदीश की मौत हो गई। वही राकेश घायल हो गया। जिसका घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही दूसरा सोमवार दोपहर घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास बकरी चराने गए व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ीढाना निवासी फूलचंद तुमडाम रेलवे गेट के पास बकरी चराने गया था। दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। रेलवे गेट के पास खेत मे उसका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मर्ग कर मामले की जांच कर रही है।

 

Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article