-->

Translate

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व्यवस्था में बड़ा फ़ेर-बदल

                                      पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व्यवस्था में बड़ा फ़ेर-बदल

                                                                           


रतलाम। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व्यवस्था में बड़ा फ़ेर-बदल किया गया। जिसके रतलाम जिले के कई थाना एवं चौकी प्रभारियों के स्थांतरण किया। वही पूर्व में इंदौर जिले से स्थांतरित होकर लौटे उप-निरीक्षक अय्यूब खान को रतलाम औद्योगिक थाने का प्रभार सौपा गया है।

जानकारी के अनुसार रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के लगभग 15 थाना प्रभारी समेत तीन चौकी प्रभारी के कार्य-स्थलों में परिवर्तन किया वही पूर्व में इंदौर जिले से स्थांतरित होकर लौटे उप-निरीक्षक अय्यूब खान को रतलाम औद्योगिक थाने का प्रभार सौपा गया है। साथ ही उप-निरीक्षक मुकेश सस्तिया को सालाखेड़ी चौकी प्रभारी का प्रभार सौपा गया है।

सूचि के अनुसार निरीक्षक रामसिंह भाबोर रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी बाजना, निरीक्षक रेवल सिंह बर्थडे थाना प्रभारी बाजना से रक्षित केंद्र रतलाम, निरीक्षक कालू लाल पटेल थाना प्रभारी बरखेड़ा कला से रक्षित केंद्र रतलाम, कार्यवाहक निरीक्षक निरीक्षक पिंकी आकाश थाना प्रभारी शिवगढ़ से थाना प्रभारी महिला थाना, कार्यवाहक निरीक्षक नारायण सिंह थाना प्रभारी महिला थाना से रक्षित केंद्र रतलाम, कार्यवाहक निरीक्षक देवीलाल दासोरिया रक्षित केंद्र रतलाम से थाना प्रभारी थाना यातायात, कार्यवाहक निरीक्षक अयूब खान रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, कार्यवाहक निरीक्षक ओमप्रकाश चौघड़े थाना प्रभारी आइए रतलाम से थाना प्रभारी बिलपांक, उपनिरीक्षक अमित शर्मा चौकी प्रभारी थाना प्रभारी शिवगढ़, उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी जिला विशेष शाखा रतलाम से चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक जितेन सिंह कनेश थाना शिवगढ़ से थाना दीनदयाल नगर, उप निरीक्षक विष्णु वास्कले थाना आलोट से थाना प्रभारी बरखेड़ाकला, उप निरीक्षक जोरावर सिंह थाना क्षेत्र रतलाम से थाना आलोट, उप निरीक्षक दिनेश सि राठौड़ थाना दीनदयाल नगर से चौकी प्रभारी सरसी, उप निरीक्षक दूल्हे सिंह डामोर चौकी प्रभारी सरसी से थाना उद्योग क्षेत्र रतलाम, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान रक्षित केंद्र रतलाम से थाना दीनदयाल नगर, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया थाना स्टेशन रोड से चौकी प्रभारी सालाखेड़ी, कार्यवाहक उप निरीक्षक मुकेश यादव चौकी प्रभारी सालाखेड़ी से थाना स्टेशन रोड पर पदस्थ किया।

 

Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article