-->

Translate

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

पुलिस ने 77 साल के शातिर ठग को किया गिरफ्तार

                                     पुलिस ने 77 साल के शातिर ठग को किया गिरफ्तार

                                       

डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में पुलिस ने गुरुवार को 77 साल के शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृत महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़पने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। ठगी के मामले में आरोपी की पत्नी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

एमपीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक पद्मनाभ नगर ऐशबाग निवासी जिनेंद्र जैन के खिलाफ एमपीनगर में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी। आरोपी ने रोहित नगर गृह निर्माण समिति में एक मृत महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका भूखंड हड़प लिया था। जांच करने के बाद आरोपी और उसकी पत्नी शोभा जैन पर ठगी का मामला दर्ज किया था।

जिनेंद्र जैन उर्फ जेके जैन सात लोगों को मिलाकर एक गिरोह चलाता है। जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों के साथ ठगी की वारदात करते हैं। आरोपी ने जिस मृत महिला के नाम पर रोहित गृह निर्माण समिति का भूखंड हड़पने की साजिश रची, वह कभी समिति की सदस्य ही नहीं रही है। आरोपी के खिलाफ जो आवाज उठाता है वह कुटरचित दस्तावेजों को तैयार कर न्यायालयों में उसके नाम से लोगों के खिलाफ केस लग देता है और उनको ब्लैकमेल भी करता है। आरोपी  रोहित गृह निर्माण समिति का अध्यक्ष रहा है, इसका कारण उसे पूरी जानकारी है।वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड के नाम पर हेराफेरी कर रहा था।

आरोपी शाहपुरा में भी धोखाधड़ी के मामले में छह साल पहले गिरफ्तार भी हो चुका है। तब वह 108 दिनों तक जेल में रहा था। आरोपी इतना शातिर है कि वह अपना नाम बदलकर वारदात कर चुका है। कभी वह जिनेंद्र जैन तो कभी जेके जैन बन जाता है। आरोपी बीएसएनएल का अधिकारी रहा है। 

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article