-->

Translate

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के 29 ढाबे तोड़े

                                    मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के 29 ढाबे तोड़े 

                                                                       


जावरा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ी कार्यवाही शुक्रवार को हुई। शुक्रवार  सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक 11 घंटे लगातार चली उक्त कार्यवाही में सवा तीन करोड रुपए मूल्य के 29 ढाबे तोडे गए। कार्यवाही में विभिन्न विभागों के लगभग 70 अधिकारीकर्मचारी सम्मिलित थे।

इस दौरान जावरा से लेकर हसन पालिया तक फोरलेन पर मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा बनाए गए ढाबों को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया। जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने बताया कि हसन पालिया के अलावा कंचनखेड़ी तथा बरगढ़ गांव में भी ढाबे तोड़े गए। इस दौरान एक दो मुंहा रेड सैंड बोआ सांप भी जप्त किया गया जिसे वन विभाग को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई ।कार्रवाई में एसडीएम हिमांशु प्रजापति के अलावा सीएसपी अभिषेक आनंदतहसीलदार जावरा मृगेंद्र सिसोदियापिपलोदा श्रीमती अश्विनी गोरियाजनपद पिपलोदा सीईओ सुश्री अल्फिया खानऔद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया सहित पुलिस बलपटवारीसचिवकोटवार शामिल थे।


Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article