-->

Translate

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

अवैध निर्माण पर चली निगम की जेसीबी

                                                     अवैध निर्माण पर चली निगम की जेसीबी

                                                    
रतलाम। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के मकान का अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के लोग मौजूद थे। नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई राजबाग स्थित मकान पर की गई। यह मकान जुए सट्टे सहित अन्य 22 आपराधिक प्रकरणों में लिप्त दिलीप पिता कन्हैयालाल मालू का है। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान व्यक्ति द्वारा शासकीय कार्य में बाधा भी डाली गई। इसका भी प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर निगम की यह कार्रवाई बिना अनुमति के निर्माण पर की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम संजीव केशव पांडे पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article