-->

Translate

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

सराफा बाजार में रविवार 35 साल बाद लौटेगी रौनक

                                           सराफा बाजार में रविवार 35 साल बाद लौटेगी रौनक 

                                               

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर सराफा बाजार में रविवार 35 साल बाद रौनक लौट रही है। अब रविवार को भी यहां की दुकानें खुलेंगी। 11 सितंबर से यह सिलसिला शुरू हो रहा है। किसी जमाने में सराफा की दुकानें गुरुवार को बंद रहा करती थीं। 1987 में टीवी पर रामायण का प्रसारण शुरू हुआ तो सराफा में दुकानें रविवार को बंद रहने लगीं।

जानकारी के अनुसार सराफा व्यापारियों और एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक में सराफा बाजार के करीब 80 कारोबारी थे। इंदौर-सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री अनुसार कारोबारियों की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे युवाओं ने यह प्रस्ताव रखा था। शहर में कुछ बाजार 24 घंटे खुलवाने की कोशिश शुरू गई है। बीते वर्षों से ज्वेलरी के शोरूम खुल चुके हैं। वे सातों दिन खुले रहते हैं। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग पुराने बाजार को छोड़कर शोरूम का रुख कर रहे हैं। युवा व्यापारियों के सुझाव को एक मत से एसोसिएशन ने भी मंजूर किया। रविवार से बाजार में 100 से ज्यादा दुकानें खुलने लगेंगी। आगे बुलियन कारोबारी और थोक कारखाने भी इस दिन खुलेंगे। बाजार में कुल 800 दुकानें हैं।

सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार भले ही सराफा बाजार डेढ़ सौ साल पुराना है लेकिन नए नियमों से अछूता नहीं है। सराफा में पूरी तरह हालमार्क गहनों का व्यापार शुरू कर दिया गया है। बाजार में कुल 22 टेस्टिंग मशीन रखी गई हैं जहां ग्राहक खुद गहनों की शुद्धता जांच सकेंगे। आठ हालमार्किंग सेंटर भी सराफा बाजार में ही उपलब्ध हैं।


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article