-->

Translate

बुधवार, 24 अगस्त 2022

रिश्वत लेते धराई महिला हेड कांस्टेबल....

                                                  महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते धराई  

                                         
इंदौर। पुलिस के रिश्वतखोर होने का मामला  कोई नया नहीं है। कई अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पहले भी पकड़ाए हैं। परदेशीपुरा थाने में हेड कांस्टेबल अनिता सिंह को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। इस महिला हेड कांस्टेबल ने जमानत कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। ये महिला पुलिस अधिकारी जब रुपये ले रही थी तभी लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार ताजा घटनाक्रम में परदेसीपुरा थाने की हेड कांस्टेबल अनीता सिंह को 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा। दरअसल मामला घरेलू विवाद का है। प्रियंका शुक्ला नामक महिला और उनके पति का अपने परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद चल रहा है। इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हेड कांस्टेबल अनिता सिंह ने इनकी जमानत के लिए फरियादी प्रियंका से 5 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी। अनिता सिंह ने थाना स्टाफ में रुपये बांटने के लिए ये रिश्वत मांगी। फरियादी पूर्व में 1500 रु दे चुकी थी। बाद में उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने ट्रैप बिछाया और इसी रकम में से 2 हज़ार रुपए देना तय किया। जब अनिता सिंह ने ये रुपए लिए तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।

 

 

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article