-->

Translate

सोमवार, 8 अगस्त 2022

कांवड़ यात्रा के दौरान लगा करंट, एक की मौत

                                      कांवड़ यात्रा के दौरान लगा करंट, एक की मौत ,तीन जख्मी

                                           
डेस्क रिपोर्ट। महू में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। डीजे की धुन पर डांस कर रहे एक कांवड़िए का हाथ 11 हजार किलोवॉट की बिजली की लाइन से टच हो गया था जिससे वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने से कुछ कांवड़िए वाहन की छत पर ही गिर गए।

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस समय कांवड़िए आपस में डांस कॉम्पिटिशन कर रहे थे। करंट लगते ही युवक गिरने लगे। एक युवक रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। शिव, लोकेश और अतुल झुलस गए। शिव को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। लोकेश और अतुल का इलाज महू में हो रहा है।

अचानक डीजे पर चढ़े बच्चे गिरने लगे

यहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कांवड़ यात्रा में 2 डीजे पास-पास में खड़े होकर तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। अचानक थोड़ी देर बाद डीजे पर चढ़े बच्चे गिरने लगे। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही इनको करंट लग गया था। सभी लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। वहीं दोनों डीजे वाले भी गाड़ियां ले भागे। सिमरोल के ग्राम मेंमदी में हुए हादसे के पहले सभी कांवड़ यात्री तालाब के पास 1 दिन पहले रविवार रात को विश्राम करने के लिए रुके थे। यह कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से जल लेकर सिमरोल क्षेत्र के ग्राम बगोदा जा रही थी। कांवड़ का यह चौथा वर्ष था। कांवड़ यात्रियों से शुल्क भी लिया जाता है।

 


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article