-->

Translate

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

चार सदस्‍यों के शव मिलने से फैली सनसनी....

                                         परिवार के चार सदस्‍यों के शव मिलने से फैली सनसनी

                                                   

इंदौर। शहर के बाणगंगा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले  पत्नी और बच्चो को मौत के घाट उतारा और इसके बाद खुद आत्महत्त्या कर ली। मृतकों के नाम अमित यादव ,टीना यादव, याना 3 साल और दिव्यांश यादव डेढ़ साल  हैं। 

जानकारी के अनुसार घटना भागीरथपुरा इलाके की है। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। युवक अमित यादव का शव फंदे पर लटका हुआ था। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है।सूचना पर पुलिस और फोरेसिंग विभाग के वरिष् अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट की  सत्यता की पड़ताल भी कर रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और इसे अदा नहीं कर पा रहा था। सामूहिक मौत के पीछे असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अमित यादव एक टेलीकाम कंपनी में टावर प्रबंधन पद पर कार्यरत था।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article