-->

Translate

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी.....

                                                 पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई दर्ज 

                                           
रतलाम। जिले में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक के 24 घंटों में रतलाम शहर में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। पूरे जिले में बारिश से नदी और अन्य जलाशय लबालब हो गए हैं। आज सुबह 8 बजे समाप्त हुए चौबीस घण्टों में रतलाम शहर में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख विभाग से मिले आंकडों के मुताबिक आज सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 24 इंच के करीब बारिश हो चुकी है। जबकि रतलाम शहर में कुल 26 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घण्टों में जिले में औसतन सवा 3 इंच से अधिक बारिश रेकार्ड की गई। जिले की बात करें तो जिले में सर्वाधिक वर्षा जावरा में दर्ज की गई है। जावरा में अब तक पोने 29 इंच बारिश हो चुकी है। इसके विपरित जिले में सबसे कम बारिश ताल में दर्ज की गई है। ताल में मात्र पौने पोने 15 इंच बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

बुधवार सुबह 8:00 बजे से गुरुवार वार सुबह 8:00 बजे तक के 24 घंटे में हुई बारिश की बात करें तो रतलाम में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है।वहीं जिले के आलोट में पोने 2 इंच, ताल में पोने 3 इंच, जावरा में पोने 3 इंच , पिपलोदा में लगभग 2 इंच, बाजना में 4 इंच से अधिक, रावटी में 2 इंच और जिले के सैलाना में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले में 24 घंटे के अंदर औसत रूप से 83.9 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।

अभी तक दर्ज हुई कुल बारिश 

जिले में इस वर्ष 1 जून से लेकर अभी तक हुई बारिश के आंकड़ों को देखा जाए तो औसत रूप से 24 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में अभी तक 26 इंच ,आलोट में साढ़े 19 इंच के लगभग ,जावरा में 28 इंच से अधिक , पिपलोदा में 24 इंच के करीब, बाजना में 23 इंच , रावटी में 21 इंच और जिले के सैलाना में अभी तक कुल 32 इंच के करीब बारिश दर्ज की जा चुकी है।

                                                                                   

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article