-->

Translate

बुधवार, 20 जुलाई 2022

रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल ने की जीत दर्ज

                                                परिषद में भी भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत 

                                          
रतलाम निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी के रुप में भाजपा के प्रहलाद पटेल ने जीत दर्ज की है। इधर परिषद में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा के 30, कांग्रेस के 15 और 4 निर्दलीय पार्षद जीत के आए है। जानिए कौन से वार्ड में किस पार्टी के प्रत्याशी ने कितने अतंर से जीत दर्ज की है।महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। प्रहलाद पटेल ने कड़ी टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को 8591 मतों के अंतर से पराजित किया है। निगम परिषद में भी भाजपा का स्पष्ट बहुमत मिला  है। नगर नीगम चुनाव के परिणामों का इतंजार समाप्त हो चुका है और जनता का फैसला सामने गया है। शहर में जनता ने एक बार फिर कमल खिलाया है। मतगणना स्थल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कुल नौ राउण्ड के मतों की गणना के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा की। भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को कुल 76237 मत प्राप्त हुए है,वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को कुल 67646 मत मिले है और इस तरह प्रहलाद पटेल 8591 मतों से चुनाव जीत गए है। पार्षदों की बात करें तो 49 वार्डों में से 30 पर भाजपा,15 पर कांग्रेस और चार पर निर्दलीयों ने जीत हासील की है।

नगर पालिक निगम के वार्डवार विजेता एवं निकटतम प्रतिद्वंदी पर एक नजर

वार्ड क्रमांक 1 विजेता भावना हितेश पेमाल इंनेका, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुंती प्रवीण दीक्षित भाजपा, वार्ड

क्रमांक 2 विजेता कविता सुनील महावर इंनेका, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनी गोठवाल भाजपा,

वार्ड क्रमांक 3 विजेता धीरजकुंवर किशोरसिंह राठौर भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्चना श्याम सुंदर शर्मा इनेकां

वार्ड क्रमांक 4 विजेता देवकन्या मीणा निर्दलीय, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि दुग्गल भाजपा,

वार्ड क्रमांक 5 विजेता भगतसिंह भदोरिया भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी छोटू प्रहलाद चावड़ा इनेकां,

वार्ड क्रमांक 6 विजेता रत्नदीपसिंह राठौर भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता नागर निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 7 विजेता देवश्री मयूर पुरोहित भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी वन्दना अनिल पुरोहित इनेकां,

वार्ड क्रमांक 8 विजेता पप्पु पुरोहित भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेन्द्र राठौर निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 9 विजेता निशा पवन सोमानी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी चाहर कुसुम इनेकां,

वार्ड क्रमांक 10 विजेता अनिता जयेश वसावा भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी अलिशा राजेश डेनियल मईडा इनेकां,

वार्ड क्रमांक 11 विजेता बलराम भट्ट निर्दलीय, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना टांक भाजपा,

वार्ड क्रमांक 12 विजेता मनीषा मनोज शर्मा भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपमाला सोलंकी इनेकां,

वार्ड क्रमांक 13 विजेता आशा रावत इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल पुष्कर व्यास भाजपा,

वार्ड क्रमांक 14 विजेता मनीषा व्यास इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा रविन्द्र भट्ट भाजपा रहे।

वार्ड क्रमांक 15 विजेता फखरुद्दीन मंसूरी इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद बबलू खां भाजपा

वार्ड क्रमांक 16 विजेता रणजीत टांक भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप राठौड इनेकां,

वार्ड क्रमांक 17 विजेता अनीता कटारा भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश डोडियार निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 18 विजेता मनोहरलाल राजू सोनी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेन्द्र पडियार इनेकां,

वार्ड क्रमांक 19 विजेता कविता चौहान भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्या शर्मा इनेकां,

वार्ड क्रमांक 20 विजेता संगीता सोनी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी विष्णुकांता पांचाल निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 21 विजेता केसरबाई भानीगामा इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगला कुमावत भाजपा,

वार्ड क्रमांक 22 विजेता विशाल शर्मा भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय मोतीलाल दवे इनेकां,

वार्ड क्रमांक 23 विजेता अक्षय संघवी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष मालपानी निर्दलीय।

वार्ड क्रमांक 24 विजेता सलीम मोहम्मद बागवान इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहिद हुसैन निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 25 विजेता आयुषी जलज सांकला भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमलता अशोक देवडा निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 26 विजेता उमा रामचंद्र डोई निर्दलीय, निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपिका मुरलीधर गुर्जर भाजपा,

वार्ड क्रमांक 27 विजेता यास्मीन शैरानी इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी हीना शाह भाजपा

वार्ड क्रमांक 28 विजेता माया कपिल पांचाल भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजूबाला गुर्जर इनेकां

वार्ड क्रमांक 29 विजेता परमानन्द योगी पंडित भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सहर अकील इनेकां,

वार्ड क्रमांक 31 विजेता अशोक जोनवाल भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन नेकापां,

वार्ड क्रमांक 32 विजेता रामू भाई डाबी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाश वालिया निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 33 विजेता मनीषा विजयसिंह चौहान इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रश्मि कोलम्बेकर भाजपा।

वार्ड क्रमांक 34 विजेता योगेश पापटवाल भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन यादव इनेकां,

वार्ड क्रमांक 35 विजेता निलोफर खान इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरती सोनू चौहान भाजपा,

वार्ड क्रमांक 36 विजेता स्मिता राजेश माहेश्वरी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमिता मांगीलाल जैन इनेकां,

वार्ड क्रमांक 37 विजेता वसीम अली निर्दलीय, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहमूद खान इनेकां,

वार्ड क्रमांक 38 विजेता वहीद भाई शैरानी इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोएब खान उर्फ अमजद एआईएमआईएम,

वार्ड क्रमांक 39 विजेता हीना उत्सव मेहता भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमलता व्यास इनेकां

वार्ड क्रमांक 40 विजेता धर्मेन्द्र व्यास गुड्डु भैया भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविजीत सुराना अर्पित इनेकां,

वार्ड क्रमांक 41 विजेता दिलीप कुमार गांधी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसंत पंड्या इनेकां,

वार्ड क्रमांक 42 विजेता हितेश कामरेड भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि पंवार निर्दलीय।

वार्ड क्रमांक 43 विजेता प्रीति संजय कसेरा भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा निर्दलीय,

वार्ड क्रमांक 44 विजेता मीनाक्षी सेन इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता नन्दकिशोर पंवार भाजपा,

वार्ड क्रमांक 45 विजेता धर्मेन्द्र रांका भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश श्रीचरण झालानी इनेकां,

वार्ड क्रमांक 46 विजेता कमरुद्दीन कचवाय इनेका, निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रम लोहिया भाजपा,

वार्ड क्रमांक 47 विजेता मोहम्मद नासीर कुरैशी इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहिद हुसैन भाजपा,

वार्ड क्रमांक 48 विजेता शांतिलाल वर्मा इनेकां, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगल लोढा भाजपा,

वार्ड क्रमांक 49 विजेता सपना गौरव त्रिपाठी भाजपा, निकटतम प्रतिद्वंद्वी झालानी स्नेहलता राकेश इनेकां रहे।

 

 


Featured post

चाइनीज मांझा मिला तो जेल तय...?

     चाइनीज मांझा मिला तो जेल तय...?             मप्र हाईकोर्ट का सख्त रुख इंदौर । चाइनीज मांझे से हो रही लगातार मौतों और गंभीर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article