-->

Translate

सोमवार, 16 मई 2022

गोवध मामले मे आरोपियों के विरुद्ध NSA के तहत कार्यवाही

                                गोवध मामले मे आरोपियों के विरुद्ध NSA के तहत कार्यवाही

                                                 

रतलाम। गोवध मामले मे पुलिस और प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के प्रयास करने की चेष्टा करने पर एवं क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा करने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रिय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार 15 मई रविवार को सुबह करीबन 08:30 बजे थाना माणकचौक में सूचना प्राप्त हुई कि गौशाला बाडे के पास नाले में गाए के अंग पड़े हुए दिख रहे है, जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने गौवंश का वध करके नाले में फेंक दिया है सूचना पर फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माणकचौक द्वारा धारा 295 भा00वि0 मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया एसपी अभिषेक तिवारी ने इस अति संवेदनशील सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया तथा नगर निगम की टीम की मदद से उक्त गाय के शव के अंगों को एकत्र कर विधिवत् पशु चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा जाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर के अति संवेदनशील स्थानों पर तत्काल फोर्स तैनात किया गया था

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने अति0 पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के नेत्रत्व में टीम का गठन किया प्रकरण में मुखबिर तंत्र की सहायता वैज्ञानिक विधाओ के प्रयोग से अज्ञात आरोपीओ की पताराशि की जाने में सफलता पायी गयी, आरोपीओ की पतारशि कर आरोपीओ के घर की तलाशी ली गई जिसमे आरोपीओ के घर से संदिग्ध मांस बरामद किया गया था

उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुबारीक पिता गफ़्फ़र कुरेशी उम्र 20 वर्ष निवासी रतलाम एवं आसिफ पिता शौकत कुरेशी उम्र 18 वर्ष निवासी रतलाम द्वारा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के प्रयास करने की चेष्टा करने पर एवं क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा करने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रिय सुरक्षा कानून (NSA) के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है


Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article