-->

Translate

मंगलवार, 17 मई 2022

प्रेमिका को गोली मार फिर स्वयं ने भी कर ली आत्महत्या

                                                  लड़की की अन्यत्र सगाई से था नाराज़ 

                                             

डेस्क रिपोर्ट। लड़की के परिजन शादी के लिए नहीं माने और उसकी सगाई अन्यत्र कर दी इससे खफा होकर लड़के ने सोमवार रात को उस समय लड़की को गोली मार कर हत्या कर दी, जब चचेरी बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इतना ही नहीं इसके बाद मंगलवार को सुबह लड़के ने भी सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्वालियर की हे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लड़की के सिर में गोली मारने वाला लड़का गिरिराज कटारे (25) है जबकि सिर में गोली खाने वाली लड़की साक्षी गुप्ता (20) है। यह घटना मुरार क्षेत्र के बेजल कोठी के पास हुई। सरस्वती स्कूल के पास मुंह पर कपड़ा बांधकर आरोपी आया और साक्षी के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। साक्षी के साथ उसकी छोटी बहन परी भी थी। उसने बताया कि गोली मारने वाला मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। जैसे ही मैं बुलाने गई। वह फरार हो गया। मंगलवार सुबह जानकारी मिली की गिरिराज कटारे ने भी सुबह सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से साक्षी शिवपुरी की रहने वाली है और उसके पिता चाय की स्टाल लगाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छोटी बहन से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article