-->

Translate

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

महेश पटेल को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता ......

 

                             महेश पटेल को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

                                   

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने आदेश जारी करके यह कार्रवाई की, जारी आदेश में कहा गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह जानकारी प्राप्त हुई कि आप के सरंक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक अनुचित व्यवहार किया गया, आपका यह आचरण कांग्रेस की रीति नीति के विपरीत है आपके इस आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है

गौरतलब रहेगी कल अलीराजपुर में एक भगोरिया मेले से लौटते हुए कांतिलाल भूरिया एव विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था ,उनकी कार पर पत्थर बरसाए गए थे ,इस हमले में कार का ड्राइवर घायल हो गया था इस मामले की नामजद शिकायत भी जोबट थाने पर कांतिलाल भूरिया ने की थी इस घटना के बाद महेश पटेल के खिलाफ पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई की है।


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article