-->

Translate

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

दिनदहाड़े चोरों ने लाखो का मॉल उड़ाया

                                                         जिले में चोर मस्त पुलिस पस्त  

                                         

जावरा  जिले में चोरी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हे। वही आज कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूडिया मुंडली में किसान के घर पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर उनके घर से 9 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और करीब 55 हजार रुपये नकद से चुरा कर ले गए। चोरों ने मात्रा आधे घंटे के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया। वारादात की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार किसान राकेश पाटीदार उनके भाई प्रकाश पाटीदार अलग-अलग जगह विवाह समारोह में गए हुए थे। उनकी मां मंजू बाई शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे घर पर ताला लगाकर गांव में ही अपने रिश्तेदार मुकेश पाटीदार की पुत्री उमा की शादी में गई हुई थी। उनके जाने के बाद बदमाशों ने ताला तोड़कर घर मे घुसे कुछ ही मिनटों में वारदात कर भाग निकले।

सुबह करीब पौने ग्यारह बजे राकेश पाटीदार घर पहुंचे तो दरवाजे के ताला टूटा मिला अंदर जाकर देखा दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, उनका सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि चोर सोने-चांदी के 9 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के जेवर, करीब 55 हजार रुपये नकद, बाइक कार की चाबी आदि ले गए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच जर रही है। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ भी मौके पर बुलवाए गए हैं। चोरों के बारे में अभी कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है।


Featured post

CBN की छापामार कार्यवाही....

     पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी                      ड्रग्स फैक्ट्री  मंदसौर । सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article