-->

Translate

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

बाथरूम में मिला युवा आइटी इंजीनियर का शव

                                           बाथरूम में मिला युवा आइटी इंजीनियर का शव

                                          

भोपाल राजधानी के बाग सेवनिया इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात किराये के फ्लैट में रहने वाले आइटी इंजीनियर का घर के बाथरूम में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोस्त की सूचना पर पुलिस पीछे के दरवाजे से उसके घर में दाखिल हुई और उसका शव बरामद किया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सौरभ सैनी (23) कृष्णा आर्केड बागसेवनिया में किराये से रहता था। वह एक आइटी कंपनी में इंजीनियर था। वह वर्तमान में कंपनी के लिए वर्क फ्राम होम कर रहा था। वह मूलत: मऊ, उप्र का रहने वाला था। शार्ट पोस्टमार्टम में सामान्य मौत बताई गई है। पीएम के बाद उसके परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

                                                                 मोबाइल पर थे 50 मिस्ड काल

 जांच अधिकारी ने बताया कि सौरभ सैनी की मौत किन कारणों से हुई। इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल पाएगी। वह अपने एक दोस्त के साथ रहता था, लेकिन वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव चला गया था। मृतक का एक दोस्त वेदप्रकाश उसे लगातार फोन कर रहा था। सौरभ के मोबाइल पर उसके 50 मिस्ड काल मिले हैं। जब वह फ्लैट पर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आई। बाद में उसने फोन लगाया तो उसकी घंटी की आवाज अंदर से रही थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।



Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article