-->

Translate

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

राष्ट्रीय प्रवक्ता के चेहरे पर युवक ने लगाई कालिख

 

                                        राष्ट्रीय प्रवक्ता के चेहरे पर युवक ने लगाई कालिख 

                                          

डेस्क रिपोर्ट । पार्टी एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के चेहरे पर इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को कालिख पोत दी। चश्मदीदों के मुताबिक घटना मुस्लिम बहुल खजराना क्षेत्र में हुई। वारिस पठान नाहर शाह वली दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद दरगाह से बाहर निकले थे। वही एक युवक ने उन्हें फूल माला पहनाने के बाद उनके चेहरे पर कालिख मल दी।

                                                     पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संपत उपाध्याय ने बताया कि पठान के चेहरे पर कालिख मलने के मामले में स्थानीय नागरिक सद्दाम (32) की भूमिका सामने आई है। उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। उपाध्याय ने बताया कि सद्दाम को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के चेहरे पर कालिख मलने के पीछे उसके मकसद का पता लगाया जारहा हे

                                           चाय बनाने की पतीली में हाथ पोतकर आया था

जानकारी के अनुसार  सद्दाम चाय बनाने के पतीले की कालिख अपने हाथों में लगाकर आया था। पठान दरगाह से जैसे ही बाहर निकले, उसने उन्हें फूल माला पहनाने के बाद उनके चेहरे पर कालिख मल दी। उधर, एआईएमआईएम की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने इस मामले में खजराना पुलिस को आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहाकि पुलिस को बारीकी से पड़ताल कर पता लगाना चाहिए कि पठान के चेहरे पर कालिख मलने की घटना के पीछे आखिर किन लोगों का हाथ है? अंसारी ने बताया कि मुंबई के भायखला क्षेत्र के पूर्व विधायक पठान एआईएमआईएम की संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंगलवार को ही मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे।


 




Featured post

CBN की छापामार कार्यवाही....

     पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी                      ड्रग्स फैक्ट्री  मंदसौर । सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article