-->

Translate

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

10,000 तक की फीस के साथ फार्म भरने का अंतिम मौका

 

                                माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंतिम मौका

                                         

भोपाल मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंतिम मौका दिया गया है। छह फरवरी तक इन कक्षाओं के परीक्षार्थी अब 10 हजार रुपए तक की फीस के साथ फार्म को जमा कर सकेंगे। रविवार के बाद परीक्षार्थी बोर्ड की इन परीक्षाओं के फार्म नहीं भर पाएंगे।

                                                      छह फरवरी तक फार्म भरने का मौका

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 10वीं और 12वीं की 17 18 फरवरी से आयोजित हो रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्कूलों के खुलने पर बनी असमंजस की स्थिति के बाद बोर्ड की परीक्षाओं पर भी संकट के बादल छाये थे लेकिन एक फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला हो गया। साथ ही बोर्ड की परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक कराए जाने का फैसला हुआ। मगर परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनने की वजह से कई परीक्षार्थी आखिरी समय तक परीक्षा फार्म भरने की प्रतीक्षा करते रहे थे। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छह फरवरी तक फार्म भरने का मौका दिया है। हालांकि इसके लिए मंडल ने शुक्रवार को दस हजार रुपए तक की फीस वसूलने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि इसके पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट और हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले प्रश्न पत्र से एक महीने पहले तक की अवधि को विलंब शुल्क के साथ अंतिम तारीख तय की थी लेकिन अब यह समय सीमा घटा दी गई है।

                                                 परीक्षाओं में सुरक्षाबल-प्रेक्षकों की नियुक्ति

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं में कानून व्यवस्था बनाने, परीक्षा की पवित्रता विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए कलेक्टरों को निरीक्षण दल बनाने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण दलों के परिचय पत्र भी मंडल द्वारा जारी किए जाएंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पिछले साल की तरह व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाईस्कूल की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक और हायर सेकंडरी की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। 


Featured post

CBN की छापामार कार्यवाही....

     पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी                      ड्रग्स फैक्ट्री  मंदसौर । सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article