-->

Translate

रविवार, 9 जनवरी 2022

सुल्ली डील्स एप का मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

                    

पिता ने बेटे को बताया निर्दोष


 डेस्क रिपोर्ट । देशभर में इन दिनों दो ऍप बेहद चर्चा में है। एक सुल्ली डील्स और दूसरी बुल्ली बाई एप। इन दोनों ऍप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर डालने वालों पर अब पुलिस की स्पेशल सेल कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के ऐप क्रियेटर अब पुलिस के निशाने पर है। इसी सिलसिले के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुल्ली डील्स एप के क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप सदस्य आरोपी को बताया जा रहा है। इंदौर की न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाले ओंकार ठाकुर के परिजनों की माने तो उनका बेटा आई आईटी एक्सपर्ट है। लेकिन उसका किसी भी अनैतिक गतिविधि में कोई हाथ नहीं है। दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी सिविल ड्रेस में आये और ओंकार को पकड़ कर ले गए। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ओंकार के लैपटॉप और मोबाइल भी साथ ले गई है और माना जा रहा है कि सख्त कार्रवाई सुल्ली डील्स एप मामले में की जा सकती है।

25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील ऐप बनाया था। ऐप के जरिए कई मुस्लिम महिलाओं की उनकी सहमति के बिना नीलामी के लिए तस्वीरें अपलोड की गई थीं। इस मामले में पिछले साल जुलाई में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 'बुल्ली बाई' मामले की जांच से पता चला है कि नीरज बिश्नोई ट्विटर हैंडल "@sullideals" के निर्माता के संपर्क में थे, जिसका इस्तेमाल गिटहब पर 'सुल्ली डील' ऐप बनाने के लिए किया गया था। दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच आगे बढ़ी है।

Featured post

विवादित टिप्पणी को लेकर समाज सड़कों पर

     विवादित टिप्पणी को लेकर समाज                         सड़कों पर भोपाल।  राजधानी में मुस्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article