बदमाश ने लाश को ड्रम में भरकर जला दिया
इंदौर। अपराधियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है जिसमें एक जिलाबदर बदमाश ने अपनी प्रेमिका के प्रेमी को ठिकाने लगाने के लिए मारने के बाद उसकी लाश को ड्रम में भरकर जला दिया। इसके बाद जले शव को ठिकाने लगाने के लिए नर्मदा नदी में फेंक दिया। आपको बता दें कि यह पूरी वारदात इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है जहां एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। मृतक युवक का नाम भूपेंद्र उर्फ चिंटू वर्मा बताया जा रही है जिसकी गुमशुदगी 25 नवंबर को द्वारकापुरी थाने पर दर्ज की गई है। चिंटू की हत्या को कुख्यात जिला बदर बदमाश ने अपने साथियों के साथ युवक को एक बिल्डिंग की छत पर ड्रम में भरकर जला दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चिंटू का कुख्यात गुंडे नारायण वर्मा उर्फ नारू से विवाद हो गया था। आरोपी को शक था कि मृतक के उसकी प्रेमिका से संबंध है और इसी शक के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ चिंटू को मौत के घाट उतार दिया।मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि हत्या का मुख्य अरोपी नारायण उर्फ नारू ही है। नारू को शक था कि युवक का उसकी 60 फिट रोड पर रहने वाली प्रेमिका से कोई सम्बन्ध था। मामले में पुलिस ने नारू और उसके साथी अनुराग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने चिंटू का अपहरण किया था। उसकी पिटाई के बाद चिंटू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने नारू को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात कबूल ली है। वही पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले के बाद एडिशनल डीडीसी राजेश व्यास ने बताया कि हत्याकांड के संदर्भ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही पुलिस पूरे मामले में बारीकी से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पुलिस हत्याकांड से जुड़े सबूत सामने लाएगी।
भूपेंद्र के शव के अवशेष तलाश रही पुलिस
पता चला है कि भूपेंद्र की नवंबर 2021 में हत्या की गई थी। नीरू उर्फ नारायण ने उसे बेसपॉल से मार डाला था और लाश को ड्रम में डालकर ऊपर से कपड़े भरकर जला दिया था। जलाने के लिए नीरू ने थिनर का उपयोग किया। जली हुई लाश को हवा बंगला क्षेत्र में रखा गया और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए नर्मदा नदी में फेंक दिया। अब पुलिस भूपेंद्र के शव के अवशेष तलाशने में जुटी है जिससे आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य अदालत में पेश कर सके। अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।