-->

Translate

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

41 वीं महामालव प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी 2022 से आयोजित

                                 41 वीं महामालव प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी 2022 से आयोजित

                                               
जावरा। जिला बास्केटबाॅल संघ जावरा एवं नगर पालिका परिषद जावरा के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 41 वीं महामालव प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी 2022 को बास्केटबाॅल स्टेडियम पर आयोजित की जा रही है।

जिला बास्केटबाॅल संघ के द्वारा नगर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु बालक एवं बालिकाओं की 25 दलों के करीब 350 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां पिछले एक माह से बास्केटबॉल स्टेडियम में चल रही है। इस हेतु जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारियों की आयोजन हेतु बैठक हुई। जिसमें महामालव के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाता है जो समस्त खिलाडियों को प्रदान की जाएगी एवं व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कीर्त  किया जावेगा। संघ के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पाण्डेय, चेयरमेन व नगर पालिका प्रशासक हिमांशु प्रजापति ने स्टेडियम में तैयारियां का जायजा लिया एवं खिलाड़ियों से चर्चा कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कोविड के नियमों का पालन व वैक्सीनेशन पर चर्चा की। सभी खिलाड़ियों ने कहा कि हमारा वैक्सीनेशन भी चुका है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डाॅ.सुरेश मेहता, महेन्द्र गंगवाल, सुशील कोचट्टा, संयोजक अशोक सेठिया, सचिव विजय पामेचा, विकास जायसवाल, मनुदेवसिंह चन्द्रावत, प्रणय नाहटा के साथ प्रशिक्षकगण एवं सदस्यगण मौजूद रहे।



Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article