-->

Translate

शनिवार, 22 जनवरी 2022

पंजाब में भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

                               

डेस्क रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा की। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि टिकट 12 उम्मीदवारों को दिया गया है, जो किसान परिवारों से हैं, 8 टिकट अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों को, 13 टिकट सिखों को दिए गए हैं। चुग ने कहा कि इसके अलावा, लिस्ट में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। लिस्ट जारी करते हुए, BJP महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पार्टी ने समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है, और पहली लिस्ट में किसान परिवारों के 12 लोगों, अनुसूचित जाति के आठ और पेशेवर शामिल हैं। उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, एक मौजूदा विधायक, जिन्होंने हाल ही में पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी, अरविंद खन्ना और दिवंगत अकाली नेता गुरचरण सिंह तोहरा के पोते कंवरवीर सिंह तोहरा के नाम शामिल हैं।

  

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article