-->

Featured

Translate

प्रदेश में ऑनलाइन ठगों ने दिया बड़ा झटका
f

प्रदेश में ऑनलाइन ठगों ने दिया बड़ा झटका

 

दो साल में लगाई 39 करोड़ की चपत

                                             

                                                                                    
डेस्क रिपोर्ट प्रदेश में महामारी की मार से जूझते लोगों की परेशानियां ऑनलाइन ठगों ने और बढ़ा दीं। राज्य में 2017 के बाद से अब तक ऑनलाइन ठगों ने हजारों लोगों को ठगते हुए उनसे करीब 52 करोड़ रुपए की राशि झटक ली। वहीं कोरोना काल (साल 2020 से लेकर 2021 के दिसंबर तक) में ऑनलाइन ठगों ने महामारी से जूझते लोगों को करीब 39 करोड़ रुपए की चपत लगा दी। दो साल की इस अवधि में ऑनलाइन ठगी की राशि 2017, 2018 और 2019 से कहीं ज्यादा दर्ज हुई।

2017 से अब तक 3191 मामले दर्ज हुए -- विधानसभा में आज गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक साइबर अपराध (जिसमें आईटी एक्ट भी शामिल है) के कुल तीन हजार 191 मामले दर्ज हुए। इनमें से दो हजार 193 का निराकरण किया जा चुका है। वहीं 2017 से अब तक ठगों ने ऑनलाइन लोगों से करीब 51 करोड़ 33 लाख 86 हजार 577 रुपए की राशि झटक ली। ठगों ने 2017 में लोगों से दो करोड़ 63 लाख 12 हजार 252 रुपए, 2018 में चार करोड़ 91 लाख 46 हजार 94 रुपए और 2019 में पांच करोड़ 47 लाख 16 हजार 356 रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

साल 2018 में आए सबसे ज्यादा मामले-- कोरोना काल के दोनों साल 2020 और 2021 में ऑनलाइन ठगों ने महामारी की मार झेलती जनता को और ज्यादा परेशानियां दीं। साल 2020 में ऑनलाइन ठगी गई राशि करीब 11 करोड़ 46 लाख 23 हजार 218 रुपए रही। वहीं 2021 की शुरुआत से अब तक की अवधि में ऑनलाइन ठगों ने जनता को करीब 26 करोड़ 85 लाख 88 हजार 657 रुपए का चूना लगा दिया। ऑनलाइन ठगी के सबसे ज्यादा मामले 723 साल 2018 में सामने आए।

0 Response to "प्रदेश में ऑनलाइन ठगों ने दिया बड़ा झटका"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article