जलते पुतले को लेकर हुई छीना झपटी, कार्यकर्ता का झुलसा चेहरा
जलते पुतले को लेकर हुई छीना झपटी, कार्यकर्ता का झुलसा चेहरा
रतलाम । पुतला दहन के दौरान हादसा हो गया। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जलते पुतले को लेकर हुई छीना झपटी में एक कांग्रेस कार्यकर्ता का चेहरा झुलस गया। वही, अन्य कार्यकर्ताओं को भी मामूली चोटें आई है। घटना कोर्ट चौराहा क्षेत्र कि घटना है जहां पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर युवक कांंग्रेस कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे थे।
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज दोपहर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने पहुंचे थे। पुतला जलाने के लिए काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोर्ट गेट के सामने पुतला लाकर आग लगा दी। जिसे छीनने के लिए पुलिस के जवान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी हुई। इसी दौरान जलते पुतले से निकली लपटों में कांग्रेस कार्यकर्ता वूसद जैदी का चेहरा झुलस गया और कांग्रेस नेता किशन सिंघाड़ के कपड़े फट गए। वही, कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें भी आई है। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस की छीना झपटी में हमारे कार्यकर्ता झुलस गए और अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
0 Response to "जलते पुतले को लेकर हुई छीना झपटी, कार्यकर्ता का झुलसा चेहरा "
एक टिप्पणी भेजें