-->

Featured

Translate

बेटे के लिये टिकिट माँगा , नहीं मिलने पर भाजपा का दामन थामा
f

बेटे के लिये टिकिट माँगा , नहीं मिलने पर भाजपा का दामन थामा

 

                              कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

                                                                          

डेस्क रिपोर्ट। उप चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोबट से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत  ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वे कांग्रेस से अपने बेटे के लिये टिकिट मांग रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुईं।  उनके साथ उनके बेटे विशाल रावत  भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली बैठक के बाद इस बात का ऐलान हुआ कि अलीराजपुर से कांग्रेस की बड़ी नेता सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। बता दें कि कोरोना से कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण जोबट उपचुनाव होना है। कांग्रेस इस सीट को अपने खाते में मान कर चल रही थी लेकिन सुलोचना रावत के बीजेपी में जाने से अब समीकरण बदल सकते हैं

0 Response to "बेटे के लिये टिकिट माँगा , नहीं मिलने पर भाजपा का दामन थामा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article