-->

Featured

Translate

अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन
f

अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

 

                     शहीद चौक से नगर निगम भवन तक निकाली रैली

                                       कांतिलाल भूरिया ने निगम प्रशासन को लिया आड़े हाथों 
                                                                                    


रतलाम । नगर निगम रतलाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए शहीद चौक से नगर निगम के भवन तक रैली निकाली। हल्ला बोल प्रदर्शन में कांग्रेस, सेवादल ,महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां एवं झंडे लेकर चल रहे थे।नगर निगम गेट पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया। साथ ही चेतावनी दी है जन हितेषी कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुंदरीकरण के नाम पर जनता को बेरोजगार नहीं किया जाए एवं साथ में जरूरतमंदों को पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

कार्यक्रम को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,पारस दादा सकलेचा, यास्मिन शेरानी रजनीकांत व्यास, शांतिलाल वर्मा , बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, मुबारिक खान, राजीव रावत,सतीश पुरोहित अरविंद सोनी हितेश  पेमल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अभिषेक गहलोत को सौंपा गया।

0 Response to "अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article