-->

Featured

Translate

भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत
f

भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

 

                                         NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

                                         

 
डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस बुरी तरह से कंडम हालत में थी और बैलेंस खोने के चक्कर में यह हादसा हो गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट नही आया है।जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस ग्वालियर से सवारियां भरकर बरेली के लिए रवाना हुई थी, इसी दौरान गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार एक महिला और छह पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।हादसे से मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग आए और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

0 Response to "भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article