-->

Featured

Translate

अवैध कालोनी काटने के मामले में, 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
f

अवैध कालोनी काटने के मामले में, 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

 

                           अवैध कालोनी काटने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

                                         

 
रतलाम  अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामली थाने में  नामली और रतलाम  के 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।इस कार्रवाई के बाद जिले में अन्य स्थानों पर भी अवैध कालोनाइजर के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की संभावनाएं बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार रतलाम ग्रामीण तहसीलदार और नामली नगर परिषद की प्रभारी सीएमओ श्रीमती अनीता चकोटिया की शिकायत पर नामली थाने में प्रहलाद सिंह , मुकेश, शंकरलाल,रमेशचंद्र,जगदीश,आत्माराम,सत्यनारायण,राधीबाई सभी निवासी नामली,अली असगर, फिरोज, दशरथ, सुशील, राजेश और पदमा सभी निवासी रतलाम कुल 14 व्यक्तियों पर अवैध कालोनी काटने के मामले में धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में कहा गया कि आरोपितों ने अवैध कॉलोनी का निर्माण कर उसमें भूखंड बनाए और उसका समुचित विकास नहीं कर आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की। बताया जा रहा है कि आरोपितो ने नामली कस्बे में करीब 17 सर्वे नम्बरों पर काटी गई कालोनी का नगर एवं ग्राम निवेश से मानचित्र अनुमोदन नहीं कराया। कालोनी रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं किया।आरोपितों ने संपूर्ण विकास के बिना भूखंड विक्रय किए और नगरपालिका के बिना स्वीकृति के उन भूखंडो पर निर्माण भी हुआ।

0 Response to "अवैध कालोनी काटने के मामले में, 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article