-->

Featured

Translate

किसान मोर्चा ने कल भारत बंद का किया आव्हान
f

किसान मोर्चा ने कल भारत बंद का किया आव्हान

                                                 आंदोलन को दिग्विजय सिंह का समर्थन 

             
भोपाल। तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया है। किसानों के आंदोलन को दिग्विजयसिंह सिंह का साथ मिला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लोगों से किसानों के समर्थन में खड़े रहने की अपील की है।कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 27 सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया है। इस दिन देश व्यापी बन्द का समर्थन कीजिए। सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा  कि- मैं देश के सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि जो अन्न पैदा करके देता है, जो आपको भोजन देता है उस अन्नदाता के साथ खड़े रहिए। किसानों द्वारा उनकी मांगों को लेकर किये जा रहे देश व्यापी बन्द का समर्थन कीजिये।
कई राजनीतिक दलों का समर्थन -- संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस ,माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी।

0 Response to "किसान मोर्चा ने कल भारत बंद का किया आव्हान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article