युवक की करंट लगने से मौत
युवक की करंट लगने से मौत
उज्जैन। बाज़ार से घर लौटते समय अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा। जिसपर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ ग्राम तालोद कलिया देह महल कालोदा के रहने वाले 35 वर्षीय छोटू उर्फ आशिक पटेल (पिता अहमद नूर पटेल) की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आशिक किसी ज़रूरी काम से बाज़ार आए हुए थे। जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह हादसा बिजली का तार टूटने की वजह से हुआ है।
0 Response to " युवक की करंट लगने से मौत"
एक टिप्पणी भेजें